दौसा
दौसा के नवोदित साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ द्वारा आयोजित पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्य सम्मान- 2021 का कथा साहित्य पुरस्कार दिया गया है।
लखनऊ के माधव सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं समारोह की अध्यक्षता भारतीय इतिहास एवं अनुसंधान परिषद दिल्ली के सचिव प्रोफ़ेसर कुमार रत्नम ने इस अवसर पर उत्कर्ष नारायण को स्मृति चिन्ह शारदे प्रतिमा शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं ₹25000 राशि का चेक प्रदान किया।
न्यास के संयोजक डॉ.विजय कुमार करण ने बताया कि दौसा के युवा साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को यह पुरस्कार उनकी लघुकथा संग्रह ‘नई सुबह’ पर दिया गया है। न्यास के संयुक्त सचिव ने बताया कि प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार को इस वर्ष देश के युवा साहित्यकारों को दिया गया है। उत्कर्ष नारायण वर्तमान में अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के साहित्यिक सदस्य एवं साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के सदस्य हैं ।इनकी अब तक 5 पुस्तकें हिंदी कथा राजस्थानी भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 36 घंटे की ड्यूटी, नींद छिनी और मानसिक उत्पीड़न,जी.बी. पंत अस्पताल के रेज़िडेंट डॉ. अमित कुमार के मामले पर DMA इंडिया ने उठाई आवाज़
- इंसाफ की राह में 5 हफ्तों की देरी ने बढ़ा दी पीड़ा | नाबालिग पीड़िता के गर्भ को रोकने में भ्रम और लापरवाही, 11 सप्ताह का गर्भ बढ़कर 16-17 सप्ताह तक पहुंच गया | हाईकोर्ट ने दिखाई संवेदनशीलता, अब दिए ये आदेश
- भरतपुर ने जीता पहला गोल्ड | कृष्णा गुर्जर ने शॉट पुट में 13.14 मी. फेंककर किया धमाकेदार आगाज़
- एक ही कुर्सी पर सालों से जमे कर्मचारी | रेलवे में तैयार होने लगी ‘कुंडली’, कर्मचारियों में हड़कंप
- सरकारी बैंकों में उफान | सिर्फ दो महीनों में मार्केट कैप में 2.3 लाख करोड़ का इज़ाफ़ा, PSU बैंकों का ‘सुपर रैली’ दौर शुरू
- गोवा वेस्ट जोन ग्रेडिंग में भरतपुर का कमाल | चार खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट, जिले को मिला नया गौरव
- भरतपुर में राज्य स्तरीय 69वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज़ | लोहागढ़ स्टेडियम में ध्वारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
- भरतपुर में मनाया गया विश्व जूडो दिवस | इंटर अकैडमी प्रतियोगिता में 75 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- खेत में किसान और आकाश में सफेद परिंदे | अजान बांध के किनारे ‘प्रकृति का सह-अस्तित्व’ कैमरे में कैद
- भरतपुर में 20 करोड़ की जमीन पर फिर नगर निगम का कब्ज़ा | कुम्हेर गेट पर 4 JCB से अवैध निर्माण ध्वस्त | 25 साल तक 314 रुपए सालाना किराया भी नहीं भरा | वीडियो देखें
