रेल कोच फैक्‍ट्री के डॉक्‍टर ने पत्नी, बेटा, बेटी की हत्या करके किया सुसाइड, एक ही कमरे में मिले सभी के शव | हथौड़े से सिर पर किया वार, लगाया नशे का इंजेक्शन

रायबरेली 

 (Raebareli Doctor Suicide) उत्तरप्रदेश के रायबरेली स्थित मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में डीएमओ के पद पर कार्यरत  एक डॉक्टर ने पत्नी, बेटा, बेटी की हत्या कर खुद ने भी फांसी के फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक ही कमरे से बरामद किए गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पंहुची। मामले की जांच चल रही है।  

वसुंधरा राजे की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू: ‘टी’ पार्टी के बहाने शक्ति प्रदर्शन, दो दर्जन विधायक पहुंचे

सूचना पर पहुंची आरपीएफ और पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शवों को बाहर निकाला। चिकित्सक के परिवार को अंतिम बार रविवार को देखा गया था। कल देर रात उनके सहयोगी उनका हालचाल जानने के लिए जब उनके आवास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार लालगंज में संचालित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में 2017 में डीएमओ के पद पर कार्यरत डॉ. अरुण सिंह कारखाना के आवासीय परिसर में पत्नी अर्चना सिंह, पुत्री आदिवा और पुत्र आरव के साथ रहते थे। डॉ. अरुण सिंह को अंतिम बार रविवार को देखा गया। उसके बाद उनके घर के किसी भी सदस्य को परिसर में रहने वाले व्यक्ति ने नहीं देखा।

उनकी तलाश में उनके सहयोगी जब उनके आवास पर पहुंचे तो आवास बन्द मिला। जब घर मे झांका गया तो डॉ. अरुण सिंह फांसी के फंदे पर झूलते और उनकी पत्नी, बच्चे बेड पर बेसुध पड़े दिखे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डॉ. अरुण सिंह नेत्र सर्जन थे। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उन्होंने कई तरह के इंजेक्शनों का प्रयोग किया और पहले बच्चों को बेहोश किया फिर उनके सिर पर हथौड़े से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। खुद के हाथों की नस काटी। जब सफल नहीं हुए तो कुर्सी रखकर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पता चला है कि डॉक्टर डिप्रेशन के मरीज थे। बच्चों को नशे की दवा खिलाकर पहले बेहोश किया है, उसके बाद सिर पर हमला करके उनकी हत्या की है।  बेटे की उम्र करीब 5 साल थी जबकि बेटी की उम्र करीब 13 साल की थी।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

वसुंधरा राजे की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू: ‘टी’ पार्टी के बहाने शक्ति प्रदर्शन, दो दर्जन विधायक पहुंचे

तीन राज्यों में भाजपा का जलवा, मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा | राजस्थान-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बड़ी कामयाबी, तेलंगाना ने थामा कांग्रेस का हाथ

CBSE बोर्ड एग्जाम पर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, देखें नोटिस

बैंककर्मियों की बढ़ सकती है सैलरी, हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करेंगे काम | जानें कहां तक बढ़ी बात

मुस्लिमों को खुश करने के लिए सरकार ने लिया ये फैसला, हिंदू त्योहारों की छुट्टियां घटाई, मुस्लिम की बढ़ाई | भाजपा बोली ये स्टेट बन गया अब ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ…’

लीगल ऑफिसर के 236 पदों के लिए निकली भर्ती, यहां जानिए आवेदन का पूरा प्रोसेस

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें