मथुरा में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पति – पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

मथुरा 

मथुरा में बुधवार को आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार कर रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

PNB मैनेजर और क्लर्क ने NOC जारी करने के एवज में मांगी घूस, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

यह दम्पती  बाइक से आगरा से मथुरा की ओर जा रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी महावीर सिंह और गुल्लो देवी के रूप में हुई है। हादसा थाना फरह क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

PNB मैनेजर और क्लर्क ने NOC जारी करने के एवज में मांगी घूस, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

राजस्थान में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और व्याख्याताओं के बम्पर तबादले, अब शुरू हुआ ये खेल

Indian railway: US की टेक कम्पनी Oracle ने भारतीय रेलवे अधिकारियों को दी 3.31 करोड़ की घूस! रेलवे मंत्रालय ने शुरू की जांच | जानिए पूरा मामला

रेलवे ने की 20 DRM अफसरों की नियुक्ति, जानिए किसको कहां लगाया | आधा दर्जन GM की भी नियुक्त शीघ्र

प्रोसिक्यूटर के पदों के लिए निकली भर्ती, 13 अक्टूबर तक करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी