सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का  शनिवार 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया। उनका मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं।

सोनिया और राजीव गांधी के विवाह के समय

कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे। 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।

अपने मां के साथ सोनिया गांधी