जयपुर
राजस्थान में बुधवार देर रात 25 आरएएस अधिकारियों के तबादले (RAS officers transferred in Rajasthan) कर दिए गए। इन अधिकारियों में 2 विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, 3 जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य विभागों में पदस्थ 25 अधिकारी शामिल हैं। आदेश में जयपुर समेत अन्य जिलों में कार्यरत अफसर भी शामिल हैं।
कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. रविंद्र गोस्वामी की और से जारी तबादला आदेश के अनुसार इन RAS में से कुछ को नए मंत्रियों के यहां विशिष्ट सहायक व निजी सचिव लगाया गया है।
तबादला सूची के अनुसार राजस्थान विधानसभा सचिव (Rajasthan Assembly Secretary) पद पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के न्यायिक सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा को लगाया गया है। अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रमील कुमार माथुर को हाईकोर्ट ने बीकानेर का जिला व सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया है। महावीर प्रसाद शर्मा पूर्व में प्रमुख विधि सचिव भी रह चुके हैं और फरवरी 2020 से 5 साल के लिए राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (State Consumer Disputes Redressal Commission) में न्यायिक सदस्य नियुक्त किए गए थे। राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर विधानसभा को सौंपी गई है।
16 दिनों के बाद 4 नए मंत्रियों को मिले विशिष्ट सहायक, अभी आठ बाकी
16 दिनों के बाद 4 नए मंत्रियों को ही विशिष्ट सहायक मिल पाए हैं। मंत्री विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, महेश जोशी, टीकाराम जुली और मुरारीलाल मीणा के विशिष्ठ सहायक लगाए गए हैं। 8 नए मंत्रियों को अभी भी विशिष्ट सहायक नहीं मिले हैं। जाहिदा खान, बृजेन्द्र ओला, गोविंद राम मेघवाल, रामलाल जाट, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, हेमाराम चौधरी, शकुंतला रावत और राजेन्द्र गुढ़ा को अभी विशिष्ट सहायक नहीं मिला है।
नए मंत्रियों की पसंद के अनुसार ही उनको निजी स्टाफ और विभागों के अफसरों की अदला बदली हो रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के विशिष्ठ सहायक रहे महेंद्र शर्मा को अब ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा के यहां उसी पद पर लगाया है।
पशुपालन विभाग में उपसचिव लक्ष्मीकांत बालोत को कृषि विपणन मंत्री मुरारलाल मीणा का एसए बनाया है। उच्च शिक्षा विभाग में उपसचिव संजय शर्मा को पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, जयपुर में एडीएम फोर्थ अशोक कमुार को जलदाय मंत्री महेश जोशी का एसए लगाा है। अलवर एडीएम राकेश कुमार को टीकाराम जुली का एसए लगाया है। जिन मंत्रियों के यहां एसए लगे हैं, उनमें से चार मंत्रिमंडल फेरबदल में नए बने हैं, जुली प्रमोट हुए हैं। हरीश चौधरी के एसए रहे लालाराम गुगरवाल को नेशनल हेल्थ मिशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर पोस्टिंग दी है। अब तक वे एपीओ थे। यहां देखिए सभी अधिकारियों की लिस्ट:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
