रूपवास (भरतपुर)
भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में एक ट्रैक्टर और एक वैन में जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग लग गई। इसमें वैन में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे लोगों को निकाला।
जानकारी के अनुसार जरैला गांव निवासी सुजान सिंह, साहब सिंह और उनका एक साथी वैन से रूपवास से अपने गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर भरतपुर से रूपवास की तरफ आ रहा था। तभी दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों की टक्कर होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी की अचानक वैन में आग लगी गई और उसमें धमाकों की आवाज आने लगी।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए और वैन में फंसे लोगों को बाहर निकल लिया। वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। तीनों घायलों को रूपवास के अस्पताल भिजवाया लेकिन व्यक्ति की हालत ठीक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो जनों को भरतपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
