जोधपुर
जोधपुर जिले के भावी गांव में 24 जून की देर रात बदमाश बारह लाख रुपयों से भरा ATM उखाड़ ले गए। एटीएम उखाड़ने की वारदात का पता 25 जून की सुबह तब लगा जब गांव के लोग वहां से अपने काम के लिए निकले। यूको बैंक के इस एटीएम को बदमाशों ने रस्सी से बांध एक पिकअप से खींच कर उखाड़ लिया और फरार हो गए। मौके पर टायरों के निशान मिले हैं। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी करने के साथ ही अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना बैंक के एक कर्मचारी को दी। उसने बैंक मैनेजर व पुलिस को इसकी सूचना दी। इस कर्मचारी का कहना है कि एटीएम में दस से बारह लाख रुपए भरे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर ही पता चल पाएगा कि एटीएम को उखाड़ने में कितने लोग शामिल थे। मौके पर एक गाड़ी के टायरों के काफी निशान बने हुए है। उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि इस गाड़ी को कई बार आगे पीछे किया गया है। माना जा रहा है कि एक पिकअप के माध्यम से खींच कर एटीएम को उखाड़ कर लुटेरे अपने साथ गाड़ी में डाल ले गए।
ये भी पढ़ें
- गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम
- अलवर एक्सप्रेसवे पर मौत की आग, 5 जिंदा जले | चलते सफर में खत्म हुआ पूरा परिवार, आग के गोले में बदली कार
- कलाकार रामखिलाड़ी की कूची में ‘मां’ का संघर्ष | पत्थरों में गढ़ी ममता, पसीने से लिखी सपनों की कहानी
- ACB का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन | नगर पालिका में 50,000 की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार
- इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस का 44वां राष्ट्रीय आयोजन | शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग पर हुआ मंथन, 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी
- एग्जिट पोल 2026: किसकी बनेगी सरकार? | चौंकाने वाले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, केरल में UDF वापसी के संकेत
- वार्ड 41 की सभा में उठीं जमीनी समस्याएं | झूले टूटे, नालियां जाम—निगम ने सीएम तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
