जयपुर
Rajasthan Congress में चल रहे घमासान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमा ने अब ब्यूरोक्रेट्स को भी कांग्रेस के असंतुष्ट नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। ऐसे ही एक ब्यूरोक्रेट और मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार और पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने एक कार्टून के जरिए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला है। अरविंद मायाराम ने यह कार्टून ट्वीट किया है जिसे सचिन पायलट पर सीधे तौर से कटाक्ष माना जा रहा है। इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में खूब हो रही है। सीएम के सलाहकार अरविंद मायाराम ने विमान के पायलट और इनसे जुड़ी भर्ती को लेकर कार्टून ट्वीट कर नाम लिए बिना सचिन पायलट पर हमला बोला है।
यह लिखा है ट्वीट में
अरविंद मायाराम ने जिस कार्टून को शेयर किया है, उसमें लिखा है– शैतानी बुद्धि। कार्टून में हायरिंग पायलट्स लिखा है, तीन इंटरव्यू लेने वाले बैठे हैं और सामने एक व्यक्ति है जो पायलट की नौकरी के लिए आया है। कार्टून में इंटरव्यू देने आया व्यक्ति कह रहा है कि मेरे पास कोई उड़ान अनुभव या पायलट लाइसेंस नहीं है, मुझे कैंसिल्ड फ्लाइट्स के लिए भर्ती कर लीजिए। इस कार्टून के साथ ही अरविंद मायाराम ने लिखा शैतानी बुद्धि!
अरविंद मायाराम के इस ट्वीट को सीधे तौर पर सचिन पायलट पर कटाक्ष माना जा रहा है और राजस्थान कांग्रेस में मौजूदा समय में चल रही उठापटक से सीधे तौर पर जोड़ कर देखा जा है ।अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच ही चर्चा का विषय बन गया है।
कई यूजर्स ने ट्वीट को लेकर तंज कसे हैं। अरविंद मायाराम के इस ट्वीट पर अलवर के कवि और लेखक वेद माथुर ने सचिन पायलट को टैग कर कमेंट किया- सर, ये तो गहलोत जी की चमचागिरी में पोस्ट किया लगता है। इस पर अरविंद मायाराम ने जवाब दिया- इस प्रकार की गतिविधियां तो मैंने आप पर छोड़ रखी हैं, श्रीमान।
पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है अरविन्द मायाराम का
आपको बता दें अरविंद मायाराम का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है। अरविंद मायाराम की मां इंदिरा मायाराम 1998 से 2002 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली सरकार में मंत्री रहीं थीं। वे सांगानेर से कांग्रेस की विधायक रहीं।
ये भी पढ़ें
- महारानी जया कॉलेज में महाराजा सूरजमल की गाथा गूंजी | इतिहास छात्र परिषद् के मंच से अजेय योद्धा के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार व्याख्यान
- केंद्रीय अफसर भी अब राज्य ACB के रडार में | सीबीआई की इजाज़त बिना भी जांच वैध, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
- भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार, अफसरशाही में हड़कंप | सीएम भजनलाल ने 24 मामलों में चलाया हथौड़ा, अभियोजन से लेकर पेंशन तक पर गिरी गाज
- अपराध और समाज पर पत्रकारिता की पड़ताल | जयपुर में 31 जनवरी को असमानी की कार्यशाला, वरिष्ठ अधिकारी और अनुभवी पत्रकार होंगे शामिल
- कर्तव्य से राष्ट्र निर्माण का संकल्प | महारानी जया कॉलेज में कर्तव्य बोध दिवस, शिक्षकों-विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
- 9 साल बाद इंसाफ की दस्तक | सरदार राव हत्याकांड में 3 को उम्रकैद, 6 को 10 साल की कठोर सजा; लॉरेंस बिश्नोई बरी
- 27 से पहले निपटा लें बैंक के काम | हड़ताल + छुट्टियों का डबल झटका, लगातार 4 दिन ठप रह सकते हैं बैंक
- ‘सुधरो या बंद हो जाओ’ का साफ अल्टीमेटम | राजस्थान की उच्च शिक्षा में अब ‘नो एक्सक्यूज़ ज़ोन’
- कर्तव्य की पुकार से गूंजा महाविद्यालय परिसर | विवेकानंद–बोस के बीच ‘कर्तव्य बोध’ का संदेश, जयपुर कॉलेज में वैचारिक संगम
- कैबिनेट में बड़े फैसलों की बौछार | अशांत इलाकों में संपत्ति सौदों पर लगाम, एयरोस्पेस-डिफेन्स और सेमीकंडक्टर पर राजस्थान का मेगा दांव, जानिए और क्या हुए फैसले
- हार्टफूलनेस ध्यान से मन-हृदय में संतुलन | सेवानिवृत्त आईएएस संजय भाटिया ने उदयपुर संवाद में बताए लाभ
