टोंक
राजस्थान के टोंक जिले में एक सरकारी बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक और उसके दलाल को 25 हजार की घूस लेते हुए ACB ने गुरूवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक ने दलाल के जरिए परिवादी से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC ) जारी करने की एवज में 40 हजार की घूस मांगी थी।
ACB ने ट्रैप की यह कार्रवाई टोंक जिले में उनियारा के बनेठा थाना क्षेत्र के सरदारपुरा निवासी परिवादी की शिकायत पर की। टोंक एसीबी एएसपी आहद खान ने बताया कि परिवादी की शिकायत थी कि कैनरा बैंक की टोंक शाखा का सहायक प्रबंधक राकेश मीना बनेठा निवासी दलाल बाबूलाल गुर्जर के मार्फत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC ) जारी करने की एवज में 40 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिस जमीन की वो केसीसी जारी करवाना चाहता है उसमें उसके पिता और बुआ दोनों का संयुक्त नाम दर्ज है, लेकिन सहायक प्रबंधक राकेश मीना बिना रिश्वत के केसीसी जारी नहीं कर रहा है।
एसीबी एएसपी आहद खान ने बताया कि गुरूवार को 40 हजार से सौदा 25 हजार में तय कर शिकायत का सत्यापन करवाया गया और तुरंत ही मौके पर कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी सहायक बैंक प्रबंधक राकेश मीना और दलाल बाबूलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इन्हें अजमेर एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
