जयपुर
राजस्थान के तीन मंत्रियों ने सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। इसके साथ ही मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट के पुनर्गठन का रास्ता अब साफ़ हो गया है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) ने यह जानकारी दी और बताया है कि तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। अजय माकन शुक्रवार देर शाम को ही जयपुर पहुंचे थे।
जिन मंत्रियों ने अपने इस्तीफे भेजे हैं उनमें चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा (Raghu Sharma), शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी (Harish Choudhary) के नाम हैं। अजय माकन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इन मंत्रियों ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। इस पेशकश को इस्तीफे के रूप में ही माना जाए।
इस बीच राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन से एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा से उनकी मुलाकात हुई और उसके बाद तीनों नेता सीएमआर चले गए। माकन कल कांग्रेस के किसान विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए है लेकिन उनकी यात्रा को इन इस्तीफों के बाद मंत्रिमंडल पुर्नगठन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
तीनों होनहार मंत्री
अजय माकन ने कहा कि लगभग 2 से 3 महीने पहले 30 जुलाई को सब विधायकों से मुलाकात की थी। इस दौरान बात हुई कि सरकार के कुछ मंत्री पार्टी के काम में रहना चाहते हैं और मंत्री पद को छोड़ना चाहते हैं। माकन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार के तीन होनहार मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है।
21 या 22 को हो सकता है शपथ समारोह
मन जा रहा है कि गहलोत सरकार के नए मंत्रियों का शपथ समारोह 21 या 22 नवंबर को हो सकता है। तारीख का फैसला सीएम गहलोत करेंगे। इसके लिए राज्यपाल को सूचना भेजी जाएगी।
आपको बता दें इन तीनों ही मंत्रियों पर पार्टी संगठन में भी जिम्मेदारी मिली हुई है। गोविन्द डोटासरा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो हरीश चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी है जबकि रघु शर्मा गुजरात के प्रभारी हैं। ऐसे में इन तीनों पर एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत का प्रेशर था। अब उम्मीद की जा रहे है कि सचिन पायलट खेमे के कुछ लोगों को मंत्री मंडल में एडजस्ट किया जाएगा।
ये हैं संभावित मंत्री मंत्री
- हेमाराम चौधरी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष, गुढामलानी से विधायक
- दीपेन्द्र सिंह शेखावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्रीमाधोपुर से विधायक
- बृजेन्द्र ओला,पूर्व मंत्री, विधायक झुंझुनूं
- मुरारीलाल मीणा,पूर्व मंत्री, विधायक दौसा
- रमेश मीणा,पूर्व मंत्री, विधायक सपोटरा
- विश्वेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री, विधायक, डीग— कुम्हेर
- खिलाडीलाल बैरवा,पूर्व सांसद, विधायक, बसेडी
- मंजू मेघवाल, पूर्व मंत्री, विधायक, जायल
- गोविंद मेघवाल,विधायक खाजूवाला
- महेश जोशी, सरकारी मुख्य सचेतक, विधायक हवामहल
निर्दलीय विधायक
संयम लोढा, सिरोही
महादेव खंडेला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, खंडेला
बसपा कांग्रेस में आए
राजेन्द्र गुढा, पूर्व मंत्री, विधायक, उदयपुरवाटी
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
