भरतपुर
भरतपुर में सोमवार को आवारा सांड ने एक दिव्यांग बुजुर्ग की जान ले ली। बुजुर्ग उस समय अपने खेत की रखवाली कर रहा था, तभी दो आवारा सांड लड़ते हुए आए और उनमें से एक ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे उसकी जान चली गई।
घटना भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के गांव जघीना की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार में दिव्यांग बुजुर्ग महेंद्र सिंह अपने गेहूं के खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी दो सांड लड़ते हुए महेंद्र के खेत में पहुंच गए। जिन्हें महेंद्र भगाने लगा, लेकिन एक आवारा सांड ने महेंद्र पर हमला कर दिया।
डेढ़ घंटे तक खेत में पड़ा रहा बुजुर्ग
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उस तक कोई मदद नहीं पहुंच पाई और वह इस इन्तजार में करीब डेढ़ घंटे तक खेत में ही घायल अवस्था में तड़फता रहा और इसी अवस्था में उसने दम तोड़ दिया। जब कुछ ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने महेंद्र को खेतों में पड़ा देखा जिसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
