भरतपुर
भरतपुर में स्कूली बच्चों की एक वैन गंदे पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। वैन में 16 बच्चे सवार थे। वैन के गहरे गड्ढे में जाते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और पानी में भीगने से ठिठुर गए।
हादसा भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में मंगलवार सुबह का है। एक निजी स्कूल मनीष विद्या मंदिर की वैन में कल्याणपुर और उत्तु के नगला गांव के बच्चे बैठे थे। स्कूल जाते समय जंगी का नगला गांव के इलाके में वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और 20 फुट गहरे गंदे पानी के गड्ढे में जा गिरी। बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े और तुरंत गड्ढे में उतर कर रस्सी बांधकर वैन में फंसे सभी बच्चों को वैन के शीशे तोड़ सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक भीग जाने से बच्चे बुरी तरह ठिठुर गए थे। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को गीले कपड़े बदलवाए और अलाव जलाकर सर्दी से बचाया। गड्ढे में 6 फीट पानी था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के उत्तु नगला से एक स्कूली वैन 16 बच्चों को लेकर रूपवास के मनीष पब्लिक स्कूल में लेकर आ रही थी। इसी दौरान उत्तु नगला के पास वैन अनियंत्रित हो गई और एक पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
