झुंझुनू
एसीबी की टीम ने एक ASI को बीस हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ASI ने यह घूस मामला निपटाने और जांच पक्ष में करने के एवज में मांगी थी।
एसीबी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान की अगुवाई में झुंझुनू जिले के कस्बा पिलानी में की। गिरफ्तार ASI का नाम कृष्ण गोपाल है और वह पिलानी थाने में तैनात है।
पिलानी के वार्ड 3 में रहने वाले वासुदेव ने शिकायत की थी कि पिलानी थाने में कार्यरत उप निरीक्षक कृष्ण गोपाल यादव मामला निपटाने और जांच उसके पक्ष में करने की बात कहकर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। 23 अक्टूबर को आरोप का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई।
परिवादी का कहना है कि पहले 15 हजार रुपए पर बात तय हुई थी, बाद में 20 हजार रुपए की डिमांड की गई। एसीबी की कार्रवाई में सुभाष चंद्र, करतार सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, करण सिंह, महिला कांस्टेबल सुमित्रा, कांस्टेबल अली हुसैन, जगदेव आदि मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
