जयपुर
राजस्थान में जयपुर जिले के शाहपुरा इलाके में बदमाश हाइवे पर लगे SBI के ATM को गैस कटर काटकर करीब 38 लाख रुपए लूट कर ले गए। गैस कटर से एटीएम को काटने के दौरान उसमें आग लग गई जिससे करीब 3 लाख रुपए के नोट भी जल कर राख हो गए।
लूट की यह वारदात शाहपुरा थाना क्षेत्र में अजीतगढ़ स्टेट हाइवे पर नाथावाला गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM की है। वारदात का पता मंगलवार सुबह तब चला जब उधर से निकल रहे लोगों ने ATM को जाली हुई अवस्था में देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शाहपुरा थानाप्रभारी सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल वारदात में कितने लोग शामिल थे। इसका पता नहीं चला है।
पुलिस के अनुसार इस ATM में सोमवार को ही बैंक प्रबंधन ने एटीएम में 42 लाख रुपए के नोट डाले थे। इनमें ज्यादातर नोट 200, 500, 2000 रुपए के नोट थे। पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने 2 सीसीटीवी भी तोड़ दिए। इस ATM पर कोई सिक्यूरिटी गार्ड भी नहीं था।
पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी अंतरराज्यीय गैंग के 3 से 4 लोग शामिल हो सकते हैं। बदमाशों ने रैकी करने के बाद एटीएम को निशाना बनाया। वारदात सोमवार आधी रात के बाद करीब दो बजे की बताई जाती है।
पुलिस को आशंका है कि गैंग में किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका हो सकती है जिसे सोमवार को ही लाखों रुपए एटीएम में डालने का पता था। पुलिस स्टेट हाइवे और घटनास्थल के आसपास लगे फुटेज खंगाल रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
