साहित्य मंडल द्वारा आयोजित “भारतीय त्यौहार” राष्ट्रीय बाल कहानी–कविता प्रतियोगिता के नतीजे घोषित। 10 राज्यों के 204 प्रतिभागियों में से विजेताओं को 5 जनवरी 2026 को नाथद्वारा में सम्मानित किया जाएगा।
नाथद्वारा
साहित्य मंडल द्वारा आयोजित “भारतीय त्यौहार” राष्ट्रीय बाल कहानी और बाल कविता प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषणा करते हुए श्यामप्रकाश देवपुरा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों के 204 प्रतियोगियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नाथद्वारा में होगा भव्य सम्मान समारोह
देवपुरा ने बताया कि सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 जनवरी 2026 की सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले प्रथम सत्र में सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान तीन दिवसीय “श्री भगवतीप्रसादजी देवपुरा स्मृति एवं बाल साहित्यकार समारोह–2026” में प्रदान किया जाएगा। साथ ही इसी सत्र में सभी प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाले बच्चों को भी प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह दिए जाएंगे।
बाल कहानी प्रतियोगिता के परिणाम
कहानी बाल वर्ग (12 वर्ष तक)
- प्रथम: यतिका नेभनानी, उदयपुर
- द्वितीय: मन कुमावत, नाथद्वारा
- तृतीय: मयंक माली, नाथद्वारा
- प्रोत्साहन पुरस्कार: आरव उपाध्याय, हाथरस
कहानी किशोर वर्ग (13–18 वर्ष)
- प्रथम: कामरान, नवाबगंज–बहराइच
- द्वितीय: भार्गव नारायण, दौसा
- तृतीय: आराध्य नारायण, दौसा
कहानी युवा वर्ग (19–30 वर्ष)
- प्रथम: उत्कर्ष नारायण, दौसा
- द्वितीय: अनन्या, दौसा
- तृतीय: दूर्वा शर्मा, सोगरिया–कोटा
निर्णायक मंडल की दो-स्तरीय प्रक्रिया
प्रतियोगिता का मूल्यांकन दो चरणों में हुआ. प्रथम स्तर पर चार निर्णायकों ने जाँच की:
- विष्णु शर्मा ‘हरिहर’, कोटा
- सत्यनारायण ‘सत्य’, रायपुर
- रेखा लोढ़ा ‘स्मित’, भीलवाड़ा
- अनुज कुमार कुच्छल, कोटा
इसके बाद द्वितीय स्तर पर तुलनात्मक निर्णय किया गया:
- विजय जोशी, कोटा
- डॉ. कृष्णा कुमारी, कोटा
- डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा
संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
