RCCI में पेंसिल्वेनिया स्टेट ऑफिस–इंडिया की डायरेक्टर से संवाद | अमेरिका में व्यापार-निवेश के अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा

जयपुर में RCCI द्वारा पेंसिल्वेनिया स्टेट ऑफिस–इंडिया की डायरेक्टर सुप्रिया कानेटकर के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में व्यापार, निवेश और निर्यात सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जयपुर 

राजस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) में मंगलवार को पेंसिल्वेनिया स्टेट ऑफिस–इंडिया की डायरेक्टर श्रीमती सुप्रिया कानेटकर के साथ एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक संवादात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में व्यापार, निवेश, निर्यात, औद्योगिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करना रहा।

बैठक में RCCI के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने श्रीमती सुप्रिया कानेटकर का स्वागत करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पेंसिल्वेनिया राज्य भारतीय उद्योगों, विशेषकर राजस्थान के उद्यमियों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है।

JNU में आधी रात देश के शीर्ष नेतृत्व पर हमला | PM मोदी–अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ के नारे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़का कैंपस | देखें Video

निवेश नीति और सहयोग की संभावनाओं पर फोकस

श्रीमती सुप्रिया कानेटकर ने अपने संबोधन में पेंसिल्वेनिया राज्य की औद्योगिक एवं निवेश नीति, MSME और स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध प्रोत्साहन योजनाएं, निर्यात सहयोग तंत्र तथा शिक्षा, हेल्थकेयर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, लॉजिस्टिक्स और एग्री-बिजनेस जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पेंसिल्वेनिया राज्य भारत, विशेषकर राजस्थान के उद्यमियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है।

उद्योगपतियों और निर्यातकों की सक्रिय भागीदारी

इस बैठक में RCCI अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के साथ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आनंद महरवाल, ब्रज बिहारी शर्मा, जेमोलोजिकल साइंस इंटरनेशनल की निदेशिका श्रीमती मीनू ब्रजेश व्यास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो सहित अन्य निर्यातक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बड़ी संख्या में ऐसे उद्योगपति और उद्यमी भी शामिल हुए, जो अमेरिकी बाजार में व्यापार विस्तार, निर्यात संवर्धन और निवेश के अवसरों में रुचि रखते हैं। इस दौरान निर्यात प्रक्रियाओं, अमेरिकी बाजार में प्रवेश की रणनीति, नियामक ढांचे, निवेश सुविधा, बिजनेस मैचमेकिंग और संस्थागत सहयोग जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। उद्यमियों द्वारा रखे गए प्रश्नों और सुझावों का श्रीमती कानेटकर ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।

बैठक के अंत में RCCI के मानद महासचिव श्री आनंद महरवाल ने श्रीमती सुप्रिया कानेटकर के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

JNU में आधी रात देश के शीर्ष नेतृत्व पर हमला | PM मोदी–अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ के नारे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़का कैंपस | देखें Video

5400 करोड़ के पीसीआई घोटाले की आहट बिहार तक | चेयरमैन डॉ. मोंटू पटेल पर फर्जी फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने के आरोप, CBI जांच की मांग तेज

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।