पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की संस्थापक संरक्षक मधु शर्मा का 66वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें गौशाला सेवा, जीव-जंतु देखभाल और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
भरतपुर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की संस्थापक संरक्षक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भतीजी एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा का 66वां जन्मदिन मंगलवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर स्थित ‘ट्रीट ऑन स्ट्रीट’ संस्था द्वारा संचालित गौशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा, गुड़ एवं तिल खिलाकर सेवा की। इसके साथ ही वहां संचालित जीव-जंतु देखभाल केंद्र में घायल बंदरों को बिस्कुट व ब्रेड तथा पक्षियों को दाना खिलाया गया।
स्वच्छता अभियान और श्रमदान
सेवा कार्यों के उपरांत मंच के कार्यकर्ताओं ने किला स्थित महाराजा श्री बृजेंद्र पार्क में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती मधु शर्मा के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, मंच के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, युवा प्रदेश महामंत्री संतोष चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर गौड़, भाजपा शहर उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका चौधरी सहित देवो पंडा, राजवीर घसौला, मनोज दुबे, दीपक तिवारी, नमन चौधरी, डॉ. विनय शर्मा, सूर्यांश चौधरी, अशोक भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
