राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार जयपुर में चल रहे सप्त दिवसीय विशिष्ट एनएसएस शिविर के पांचवें दिन ‘कॉस्ट्यूम्स ऑफ इंडिया’ विषय पर छात्राओं की प्रस्तुति और महिला एवं पोषण पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।
जयपुर
राजकीय कन्या महाविद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर में आयोजित सप्त दिवसीय विशिष्ट राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के पांचवें दिन विविध सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शिविर के तहत “कॉस्ट्यूम्स ऑफ इंडिया” विषय पर छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेश-भूषा और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रांतों की पोशाकों को मंच पर प्रस्तुत किया।
महिला एवं पोषण पर विशेषज्ञ व्याख्यान
कार्यक्रम के दौरान आहार विशेषज्ञ डॉ. निशा माथुर ने महिला एवं पोषण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित पोषण के लिए महंगे खाद्य पदार्थों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि स्थानीय और सस्ते खाद्य पदार्थों से भी भरपूर पोषण प्राप्त किया जा सकता है।
डॉ. माथुर ने यह भी समझाया कि भोजन पकाने की विधि किस प्रकार पोषण तत्वों को प्रभावित करती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे न केवल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बल्कि पूरे परिवार के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। शिविर के पांचवें दिन के कार्यक्रम का समापन एनएसएस प्रभारी डॉ. सरिता शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
