टेक्नोलॉजी से व्यापार को ताक़त | डेल के ‘बिल्डिंग द नेशन’ अभियान में राजस्थान चैंबर की सक्रिय भागीदारी

जयपुर (Jaipur) में डेल के “बिल्डिंग द नेशन” अभियान में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स (Rajasthan Chamber of Commerce) की भागीदारी। SMB सेक्टर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर।

जयपुर 

राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के नेतृत्व में चैंबर के कार्यकारिणी सदस्यों ने जयपुर में आयोजित वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी डेल (Dell) के ‘बिल्डिंग द नेशन’अभियान में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण पहल में राजस्थान चैंबर आधिकारिक पार्टनर के रूप में शामिल रहा और कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए लोगो सपोर्ट भी दिया गया।

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

यह अभियान विशेष रूप से स्मॉल एंड मीडियम बिज़नेस (SMB) सेक्टर को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक तकनीकी समाधानों के ज़रिये उनके व्यवसायिक विकास को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डेल द्वारा SMB वर्ग के लिए व्यवसाय-उपयोगी, विश्वसनीय और किफायती तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए गए, जो दैनिक कार्यों, उत्पादकता, डेटा सुरक्षा और लागत प्रभावी संचालन में सहायक साबित होते हैं।

इस अवसर पर राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि “SMB सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके सशक्तिकरण के बिना समग्र आर्थिक विकास संभव नहीं है। ‘बिल्डिंग द नेशन’ जैसे अभियान उद्योग, तकनीक और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर SMB उद्यमियों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। राजस्थान चैंबर ऐसे सभी प्रयासों का स्वागत करता है और भागीदार के रूप में सहयोग देना हमारे लिए गर्व का विषय है।”

कार्यक्रम में यह भी प्रदर्शित किया गया कि सही तकनीकी उपकरणों को अपनाकर SMB उद्यमी अपने व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं और तेजी से बदलते कारोबारी परिवेश में स्वयं को सुदृढ़ कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य केवल उत्पाद प्रस्तुति तक सीमित न रहकर SMB सेक्टर को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और दीर्घकालिक विकास की दिशा में मार्गदर्शन देना रहा।

कार्यक्रम की एक अहम विशेषता यह रही कि इसके माध्यम से विभिन्न प्रमुख उद्योग संघों और व्यापारिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाया गया। इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि उद्योग संघ सामूहिक रूप से कार्य करते हुए SMBs को तकनीक अपनाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और उनके विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आर. एस. जैमिनी, डॉ. अरुण अग्रवाल, मानद संयुक्त सचिव श्रीमती नीरू शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

रेलवे में रिश्वत का काला खेल बेनकाब | CBI ने 7 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़े अफसर, करोड़ों का कैश–सोना बरामद

JNU में आधी रात देश के शीर्ष नेतृत्व पर हमला | PM मोदी–अमित शाह के खिलाफ ‘कब्र खुदेगी’ के नारे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़का कैंपस | देखें Video

5400 करोड़ के पीसीआई घोटाले की आहट बिहार तक | चेयरमैन डॉ. मोंटू पटेल पर फर्जी फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने के आरोप, CBI जांच की मांग तेज

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।