सीकर
राजस्थान के सीकर जिले में एसीबी टीम की भनक लगते ही अवैध रूप से वसूले गए 2 लाख 36 हजार रुपए आनन-फानन में लेडीज कपड़ों और बनियान में छुपा दिए। मौके पर आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंची ACB की टीम ने इस राशि को जब्त कर लिया।
ACB की टीम ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर अखेपुरा टोल बूथ पर की। उसने यहां पर बीकानेर के नोखा के सार्वजनिक निर्माण के अधिशासी अभियंता संजय चौधरी से 2 लाख 36 हजार रुपए की अवैध राशि जब्त की। आकस्मिक जांच में रकम एक बैग में पुरानी बनियान व लेडीज कपड़ों में रखी मिली। PWD XEN ने राशि के बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर एसीबी ने राशि को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
एसीबी के उप अधीक्षक जाकिर अख्तर ने बताया कि बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी व नोखा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौधरी द्वारा भ्रष्ट तरीकों से वसूली गई राशि ले जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस पर अखेपुरा टोल पर एसीबी की टीम ने संजय चौधरी की गाड़ी रुकवाकर जांच की। जिसमें एक बैग में पुरानी बनियान में पांच-पांच सौ के 100 नोट यानी 50 हजार रुपए व एक सेल्यूलेस की थेली में महिलाओं के कपड़ों के बीच दो- दो हजार के 93 नोट यानी 1 लाख 86 हजार रुपए की राशि मिली।
एसीबी ने ससुर को फोन किया तो खुल गई पोल
एसीबी के उप अधीक्ष जाकिर अख्तर ने बताया कि आरेापी XEN संजय चौधरी से रुपयों के बारे में पूछताछ की तो उसने यह राशि अपने ससुर की बताई। जिनके मोबाइल नम्बर मांगने पर संजय आनकानी करने लगा। बाद में जैसे- तैसे मोबाइल नम्बर लेकर आरोपी के मेरठ निवासी ससुर से बात की तो उन्होंने ये राशि दिए जाने से इन्कार कर दिया। फ़िलहाल XEN को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिसके बाद रुपयों को लेकर पूरी जांच होकर सच सामने आएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
