जयपुर में मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान प्रतियोगिता-2024 के पोस्टर का विमोचन

जयपुर 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जयपुर और आरएचएल रेनोवा कैंसर सेंटर के तत्वावधान में  अवेयरनेस टॉक के साथ मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान प्रतियोगिता-2024 के पोस्टर का  विमोचन, काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम राजस्थान हॉस्पिटल टोंक रोड जयपुर में भव्यता के साथ किया गया।

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

जेवीएनएल के पूर्व प्रबंध निदेशक अजीत सक्सेना मुख्य अतिथि, चित्रगुप्त वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रतन सक्सेना, कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन माथुर,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जौहरी,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष दीपा माथुर, राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान की सचिव श्रीमती सुषमा शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी आगंतुकों का स्वागत स्तुति सक्सेना ने तिलक लगाकर किया।

मुख्य अतिथि जेवीएनएल के पूर्व प्रबंध निदेशक अजीत सक्सेना ने बताया कि रास्ट्रीय स्तर पर आयोजित पिछली प्रतियोगिता में 19 राज्यों के साहित्यकारों ने भाग लिया था। इस बार कायस्थ समाज के अलावा अन्य समाज के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नया प्रतियोगिता वर्ग ‘कविता’ को जोड़ा गया है। विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र जौहरी ने कहा कि इस वर्ष समीक्षा के लिए भी कहानी व उपन्यास निश्चित किए गए हैं। मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी मंत्र व उपन्यास सेवा सदन की समीक्षा पर  सर्व समाज के साहित्यकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई, UP निवासी एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; 20 घायल | मरने वालों में पति-पत्नी और 6 महीने की बच्ची भी

कार्यक्रम के संयोजक जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता 5 वर्गों में होगी। पहला व दूसरा वर्ग कायस्थ समाज के लिए, तीसरा वर्ग अन्य समाज के लिए व चौथा और पांचवा वर्ग सभी समाजों के लिए होगा। कार्यक्रम के सहसंयोजक जिला महामंत्री रवि माथुर ने बताया कि पांच वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में हर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11,101, द्वितीय पुरस्कार 7,101 और  तृतीय पुरस्कार 5,101 रुपए का होगा। हर वर्ग में 10-10 प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य परिचर्चा के अंतर्गत कैंसर होने के लक्षणों, कारणों, बचावों और वर्तमान चिकिसा पद्धतियों से डॉक्टर अनन्या पारीक ने परिचित कराया और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। डॉ. अनन्या पारीक को महासभा के अध्यक्ष और महासचिव द्वारा शाॅल और प्रतीक चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शोभा सक्सेना द्वारा बालिका शिक्षा हेतु रुपये 5000 अभाकाम संस्था को दिये गए। इसके लिए महासचिव रवि माथुर द्वारा संस्था की तरफ से शोभा सक्सेना का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में साकार श्रीवास्तव की पुस्तक ‘भज गोविंदम्’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। उनकी पुस्तक की समीक्षा राजस्थान संस्कृत महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ.आशा शर्मा द्वारा की गई। साहित्यकार साकार श्रीवास्तव को ‘साहित्यरथी’ अलंकरण के साथ शॉल दुपट्टा प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। उन्हें अरुण कुमार सक्सेना ने अपने पिता कैलाश चंद्र सक्सेना की स्मृति में ₹2100 भेंट किए। समीक्षाकार डॉ. आशा शर्मा को ‘साहित्य मर्मज्ञ’ अलंकरण के साथ शॉल, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

काव्य गोष्ठी में डॉ. शिवदत्त शर्मा, सुभाष  शर्मा चंद्र, श्रीमती सुषमा शर्मा, श्रीमती ललिता सिंह ‘भोला’, श्रीमती नम्रता शर्मा, श्रीमती अरूणा कुलश्रेष्ठ, ओंकारनाथ कुलश्रेष्ठ, डाॅ. रेखा गुप्ता, श्रीमती वर्षा गुप्ता, अरुण ठाकर, भव्या सक्सेना, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती निशा बुधे, श्रीमती ज्योत्स्ना सक्सेना, श्रीमती एकता शर्मा,अमन लेखरा ‘अमन, श्रीमती अनीता सिंह,गंगाधर शर्मा हिंदुस्तान, उत्सव जैन, सुधीर सक्सेना, राम किशोर वर्मा, डाॅ.योगिता जोशी, कन्हैयालाल भ्रमर, श्रीमती पूजा उपाध्याय, राजेश कुमार भटनागर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन बहुत ख़ूबसूरती और कुशलता से कार्यक्रम संयोजिका डॉ. कंचन सक्सेना द्वारा और  काव्य गोष्ठी का  संचालन सांस्कृतिक सचिव डॉक्टर अंजु सक्सेना द्वारा किया गया। श्रोताओं में मुख्य रूप से अनिल माथुर, संकेत श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना सुभाष सक्सेना ज्ञानवती सक्सेना, शशांक माथुर, अर्चना भटनागर, मंजू श्रीवास्तव संध्या रस्तोगी, नंद बिहारी माथुर,साधिका, शिवांगी सक्सेना, सुरेंद्र शर्मा, अमन झा, अखलेश सक्सेना, विष्णु तिवारी, शोभा सक्सेना उपस्थित थे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई, UP निवासी एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; 20 घायल | मरने वालों में पति-पत्नी और 6 महीने की बच्ची भी

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

अगले क्षण का कुछ पता नहीं…

भरतपुर राजघराने में कलह; विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध का बड़ा आरोप- पूर्व सीएम गहलोत ने हमारे जख्मों पर नमक छिड़का

JSW सीमेंट का मेगा प्लान: राजस्थान में लगाएगी सीमेंट फैक्ट्री, 3000 करोड़ के निवेश की तैयारी | श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक को मिलेगी कड़ी चुनौती

‘बचपन से युवावस्था तक RSS से जुड़ा रहा और अब भी जुड़ा रहूंगा…’ | हाईकोर्ट जज ने रिटायर होते ही बेधड़क कह दी यह बड़ी बात

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें