भरतपुर राजघराने में कलह; विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध का बड़ा आरोप- पूर्व सीएम गहलोत ने हमारे जख्मों पर नमक छिड़का 

भरतपुर 

भरतपुर  राजघराने में कलह अपने चरम पर है। पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह बुधवार को एकबार फिर  मीडिया के सामने आए और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप जड़ा और कहा कि गहलोत ने हमारे जख्मों पर नामक छिड़का है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने आग में घी  डाला। राजपरिवार के विवाद में गहलोत ढाई साल तक घी डालते रहे। उन्होंने सवाल किया कि अशोक गहलोत ने मोती महल की सुरक्षा क्यों हटाई?

JSW सीमेंट का मेगा प्लान: राजस्थान में लगाएगी सीमेंट फैक्ट्री, 3000 करोड़ के निवेश की तैयारी | श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक को मिलेगी कड़ी चुनौती

दिव्या सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गहलोत के इशारे पर हमारे कॉल रिकार्ड किए गए। मोती महल पर लगे सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया।  मोती महल से जब सुरक्षा गार्ड को हटाया तो हमने गहलोत से मिलने के लिए कई बार समय मांगा। लेकिन, मुलाकात का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि गहलोत के शासन काल में हमारे पास थ्रेट कॉल आते थे। इस बारे में ढाई साल पहले भरतपुर एसपी को भी पत्र लिखकर शिकायत की थी। गहलोत ने ही मोती महल के बाहर सौंदर्यकरण के कामों को रोका।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा- मामला SDM कोर्ट में चल रहा है। हमारा ब्यूरोक्रेसी, SDM कोर्ट और ज्यूडिशियल सिस्टम में विश्वास है। कॉन्फ्रेंस में दिव्या सिंह ने कहा- हमें कोई पंचायत जोड़ने की जरूरत नहीं है। पंचायतें हमने बहुत देखी हैं। कुंवर अरुण सिंह, दीपा सिंह, राव राजा रघुराज सिंह के खिलाफ भी पंचायत जोड़ी गई थी। सभी लोग अपने घर बैठे हैं। इन पंचायत या महापंचायत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह मॉडर्न इंडिया है। पंचायत का फर्क नहीं पड़ता है। पैंघोर में हुई महापंचायत को लेकर दिव्या सिंह ने कहा कि पंचायत ज्यादा वजूद नहीं रखती है।

इन प्रॉपर्टी को बेचने का आरोप 
अनिरुद्ध सिंह ने अपने पिता विश्वेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि विश्वेन्द्र सिंह ने पूर्व राजपरिवार की बेशकीमती प्रॉपर्टी बांध बारैठा का किशन महल, शिमला की कोठी, माउंट आबू में भरतपुर हाउस, आगरा में हरी पर्वत कोठी, पुष्कर में घाट, गोवर्धन मुकुट मुखारबिंद मंदिर, महारानी श्रीजया गिरिराज मंदिर गोवर्धन, गोवर्धन में पूर्व राजपरिवार की छतरी व मोक्षधाम, गोवर्धन की कोठी, किला परिसर स्थित महल खास को बेच दिया गया। उन्हें इसकी जानकारी प्रॉपर्टी का बेचान होने के बाद हुई थी।

भरतपुर राजपरिवार का निकास करौली से 
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भरतपुर राजपरिवार का निकास करौली राजपरिवार से हुआ है। कैला देवी हमारी कुल देवी हैं और गिर्राज जी हमारे इष्ट देव हैं। दिव्या सिंह ने बताया कि, हमारे ससुर महाराजा सवाई बिजेंद्र सिंह ने मुझे यह शिक्षा दी थी। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि, लोग समाज के ठेकेदार बन रहे हैं। समाज की बात कर कौन रहा है। हम अपने परिवार की बात कर रहे हैं। 51 लोगों की कमेटी बनाई गई है यह कमेटी 51 सौ लोगों या 51 हजार लोगों की कमेटी बना लीजिये। SDM पर दबाव डालकर आप लोग क्या दिखाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मोती महल परिसर एक ऐतिहासिक बिल्डिंग हैं। वहां कोई रहे या न रहे, वहां पर कई ऐतिहासिक चीजें हैं। उनकी रक्षा के लिए चार गार्ड तैनात किए गए थे। उसे अशोक गहलोत ने हटा दिया। अगर कोई हिस्टोरिकल चीज मोती महल से लापता हो जाती है तो उसके जिम्मेदार गहलोत साहब होंगे। हमारे लोगों को परेशान करने की कोशिश की गई। हमारे लोगों ने अगर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी, तो हमारे लोगों के यहां फोर्स भेज दी गई। गिरफ्तार किया, इन सब चीजों में गहलोत साहब जिम्मेदार हैं।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

JSW सीमेंट का मेगा प्लान: राजस्थान में लगाएगी सीमेंट फैक्ट्री, 3000 करोड़ के निवेश की तैयारी | श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक को मिलेगी कड़ी चुनौती

‘बचपन से युवावस्था तक RSS से जुड़ा रहा और अब भी जुड़ा रहूंगा…’ | हाईकोर्ट जज ने रिटायर होते ही बेधड़क कह दी यह बड़ी बात

Good News: मानसून ने दी 72 घंटे पहले दस्तक, अंडमान सागर के तट पर पहुंचा | जानें आपके प्रदेश में कब तक आएगा

भरतपुर राजघराने में ‘राजा-रानी’ की लड़ाई, दिव्या बोलीं- मैंने मुंह खोला तो… देखें ये वीडियो | विश्वेन्द्र सिंह ने लगाया था आरोप; पत्नी मारती है, भरपेट खाना भी नहीं देती…

आगरा के जूता कारोबारी के IT की रेड, 60 करोड़ कैश बरामद | बेड-गद्दों में छिपाए थे नोट

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें