जयपुर के ओमाश्रय सेवा धाम में अरविंद मित्तल को विक्षिप्त और असहाय पुरुषों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘प्रभु सेवा सम्मान’ दिया गया।
जयपुर
मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले ओमाश्रय सेवा धाम में समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहने वाले अरविंद मित्तल को संस्थान की ओर से ‘प्रभु सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया।
ओमाश्रय सेवा धाम के संस्थापक यशपाल यश ने उन्हें यह सम्मान विक्षिप्त, घायल और मानसिक रूप से असहाय पुरुषों की सेवा में वर्षों से किए जा रहे मूल्यवान योगदान के लिए दिया।
ओमाश्रय सेवा धाम में ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ की भावना के साथ रोजाना सड़क पर पड़े घायल, मूर्छित और मानसिक रूप से बीमार पुरुषों को उठाकर लाया जाता है। यहाँ उनका मनोचिकित्सालय से इलाज, दवाइयाँ, भोजन, वस्त्र और रहने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।
सम्मान समारोह में अरविंद मित्तल को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपते हुए उपस्थित जनों ने सेवा धाम के कार्यों की सराहना की और इसकी निरंतरता की कामना की।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
