जयपुर
राजस्थान सरकार ने New Corona Guidelines की छूट का और दायरा बढ़ाते हुए अब पहली से लेकर 8वीं तक कक्षा के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इसके लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन में शादी समारोह में अब 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है। अभी तक शादियों में 50 लोग ही शामिल हो सकते थे।
छठी से आठवीं तक की कक्षाएं 20 सितंबर से शुरू होंगी
नई गाइड लाइन के अनुसार कार्यालयों में 100% कर्मचारी अनुमत होंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में छठी से आठवीं तक की कक्षाएं 20 सितंबर से शुरू होंगी। कक्षा एक से पांचवीं तक की नियमित कक्षा 27 सितंबर से 50% क्षमता के साथ शुरू होंगी। इसके अलावा, रेस्टोरेंट्स सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुलेंगे।
सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स रात 10 बजे तक खुलेंगे
सिनेमा हॉल, थिएटर , मल्टीप्लेक्स 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुल सकेंगे। जिम, योगा सेंटर सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुलेंगे। पशु हाट पूर्व अनुमति से 20 सितंबर के बाद अनुमत होंगे।
जनजातीय विकास विभाग और सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के हॉस्टल 20 सिंतबर से खुलेंगे। इन हॉस्टल के लिए दोनों विभाग अलग से गाइडलाइन जारी करेंगे।
सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले उनके माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। जो माता-पिता अपने बच्चों को ऑफ लाइन क्लास के लिए नहीं भेजना चाहते, उन्हें स्कूल बुलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। जो माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था जारी रखनी होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर में आखातीज पर एकता का महाकुंभ… 40 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी | सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
- ‘मुआवजा दो या आंदोलन झेलो…’ भरतपुर के व्यापारी एकजुट | 21 अप्रैल को निर्णायक बैठक, सड़क चौड़ीकरण पर आर-पार की तैयारी
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
