चंडीगढ़
5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब के कार्यवाहक DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और फिरोजपुर के SSP हरमनदीप हंस को शनिवार को हटा दिया गया। अब पंजाब पुलिस की कमान 1987 बैच के IPS अफसर वीके भावरा को सौंपी गई है। वीके भावरा राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के रहने वाले हैं। पंजाब के कार्यवाहक DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय प्रधानमंत्री मोदी के फिरोजपुर दौरे में हुई सुरक्षा चूक को लेकर लगातार निशाने पर थे।
पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले को पंजाब का नया DGP नियुक्त किया गया है। वहीं फिरोजपुर के SSP पद से हटाए गए हरमनदीप हंस की जगह नरिंदर भार्गव को फिरोजपुर का नया SSP बनाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को इन नामों पर मुहर लगाई।
पंजाब के नवनियुक्त DGP वीके भावरा राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के निवासी हैं। और इनके पिता गोपालराम भावरा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। वीके भावरा के छोटे भाई योगेश भावरा राजस्थान में वरिष्ठ पत्रकार हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
