अलवर
राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने एक बेकरी में ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया।घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बदमाशों की तादाद करीब दो दर्जन थी और उन्होंने भिवाड़ी कस्बे के हरीश बेकरी रेस्टोरेंट में पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने रेस्टोरेंट के भीतर जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। मैनेजर के अनुसार करीब 30 राउंड फायरिंग की गई है।
ताबड़तोड़ फायरिंग की गूंज से इलाके के लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हरीश बेकरी पर फायरिंग की यह दूसरी घटना है। कुछ समय पहले भी बदमाशों ने यहां फायरिंग करके रंगदारी मांगी थी।
रेस्टोरेंट के प्रबंधक ने बताया कि वह अपने काउंटर पर बैठे हुए थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाश आए और आते ही शीशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने आनन-फानन में फायरिंग होते देख सबसे पहले स्टाफ को बचाया और मौके पर खड़े ग्राहकों को बचाने का प्रयास किया। अचानक हुई फायरिंग के कारण सभी हक्के बक्के रह गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
