जयपुर
अजमेर ACB की टीम ने जयपुर में की कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 20 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड कंपनी (HPCL) कोटा के डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश सिंह और उसके दलाल को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने रुपए बरामद कर लिए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड कंपनी (HPCL) के एरिया मैनेजर ने दलाल के जरिए पेट्रोल पंप पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में दो लाख की घूस मांगी थी।
अजमेर एसीबी के एसपी समीर कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई डीएसपी पारसमल ने की। गिरफ्तार हुए दलाल का नाम किशन विजय बताया जा रहा है। निवाई स्थित दीक्षा पेट्रोल पंप के मालिक प्रदीश वर्मा ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे पेट्रोल पंप दिलवाने की एवज में डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश सिंह दो लाख रुपए की डिमांड कर रहा है।
जयपुर में घूस लेने की हुई थी डील
घूस की यह रकम जयपुर में लेने की डील हुई थी। रिश्वत दलाल किशन विजय के मार्फत राजेश सिंह तक पहुंचाई जानी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी अजमेर की टीम ने जयपुर में कार्रवाई को अंजाम दिया। जयपुर में शिकायतकर्ता ने दलाल को एक लाख रुपए की रकम सौंपी। तभी डीएसपी पारसमल के नेतृत्व में एसीबी टीम ने दलाल किशन विजय और डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने जयपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, खंडार व अलीगढ़(टोंक) और निवाई में भी कार्रवाई की। इसके अलावा एक संदिग्ध अधिकारी के अजमेर स्थित निवास को सील कर दिया गया।
(खबर लगातार अपडेट हो रही है)
ये भी पढ़ें
- गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम
- अलवर एक्सप्रेसवे पर मौत की आग, 5 जिंदा जले | चलते सफर में खत्म हुआ पूरा परिवार, आग के गोले में बदली कार
- कलाकार रामखिलाड़ी की कूची में ‘मां’ का संघर्ष | पत्थरों में गढ़ी ममता, पसीने से लिखी सपनों की कहानी
- ACB का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन | नगर पालिका में 50,000 की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार
- इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस का 44वां राष्ट्रीय आयोजन | शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग पर हुआ मंथन, 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी
- एग्जिट पोल 2026: किसकी बनेगी सरकार? | चौंकाने वाले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, केरल में UDF वापसी के संकेत
- वार्ड 41 की सभा में उठीं जमीनी समस्याएं | झूले टूटे, नालियां जाम—निगम ने सीएम तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
