कार्तिक शर्मा के चेन्नई सुपरकिंग्स में 14.20 करोड़ में चयन पर हुआ भव्य अभिनंदन

भरतपुर के कार्तिक शर्मा के चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा 14.20 करोड़ में चयन पर जिला क्रिकेट संघ और सामाजिक संगठनों ने भव्य नागरिक अभिनंदन किया।

भरतपुर 

आईपीएल की चमक में भरतपुर का नाम रोशन करने वाले कार्तिक शर्मा के चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) द्वारा 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कार्तिक शर्मा का भव्य स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया गया।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में कार्तिक शर्मा के साथ-साथ उनके पिता मनोज शर्मा और माता राधारानी को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में खेल के साथ-साथ संस्कार और परिवार की भूमिका को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

रिटायरमेंट फंड पर अब आपकी पकड़ | PFRDA ने NPS के नियम पलट दिए, सब्सक्राइबर फायदे में

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन मित्तल मौजूद रहे।

इन सामाजिक संगठनों ने किया नागरिक अभिनंदन

स्वागत की कड़ी में शहर के अनेक संगठनों ने कार्तिक शर्मा को सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से—

  • जिला अग्रवाल महासभा
  • जिला ब्राह्मण महासभा
  • श्री बांके बिहारी सेवा समिति
  • श्री अग्रवाल भवन समिति
  • श्री अग्रवाल सीनियर सिटीजन समिति
  • मैरिज होम संघ
  • पीएनबी मंडल प्रमुख
  • साइकिल ग्रुप
  • राधा रमन मंदिर समिति
  • श्री रामलीला समिति
  • कोली समाज
  • जैन समाज
  • खंडेलवाल समाज
  • राजपूत समाज
  • जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश इन्दौलिया
  • अतुल मित्तल

सभी ने कार्तिक शर्मा का माला, साफा और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

शहर को गर्व, युवाओं को प्रेरणा

समारोह के दौरान जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, भरत तिवारी, बीनू सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, अवधेश खटाना, नीरज शर्मा, बंटू, के.के. शर्मा, गौरव फौजदार, देवेंद्र सिंह कालू, डॉ. वीरेंद्र पचौरी, इंजीनियर जीवनलाल शर्मा, योगेंद्र सिंह, रूद्र अकादमी के संचालक बच्चू सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कार्तिक शर्मा की सफलता न सिर्फ भरतपुर बल्कि पूरे राजस्थान के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ना चूल्हा, ना अकेलापन | गुजरात का वह गांव जहां पूरा जीवन एक ही रसोई के इर्द-गिर्द धड़कता है

नए श्रम कानून पर फैली घबराहट खत्म | PF वेज सीलिंग पर कटता है तो आपकी टेक-होम सैलरी ₹1 भी कम नहीं होगी, जानें श्रम मंत्रालय ने और क्या कहा

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।