जयपुर
जयपुर (Jaipur) के गणगौरी बाजार स्थित मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय (Maa Shabari Government Girls College) में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। स्वभाव, स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ओपी मीणा ने सफाई का महत्व बताते हुए कहा कि वातावरण की शुद्धता से बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी एवं अधिकारी श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि स्वस्थ नागरिक सुदृढ़ राष्ट्र की धुरी है। इसलिए युवाओं को स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ मानसिक विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए। स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय के पीछे स्थित परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया।
आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने लगाई मुहर
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ओपी मीणा ने झाडू लगाकर किया। स्वयंसेविका आकांक्षा कुमावत, कोमल शर्मा, नेहा वर्मा, प्रिया प्रजापत, मोनिका, योगिता खिनवाल आदि ने परिसर को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सेवाएं दीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने लगाई मुहर
श्राद्ध पक्ष: जानिए कौवे से जुड़े शकुन और अपशकुन का रहस्य
राजस्थान में इस दिन से फिर बदलेगी मानसून की चाल, 17 जिलों में होगी बारिश | IMD ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान में सरकार ने मकान किराया भत्ता नियमों में किया संशोधन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
