जयपुर
राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम (RSLDC) के रिश्वतकांड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बीवीजी कंपनी के एजीएम (AGM) व स्किल हेड देवेश चौहान को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। देवेश चौहान को आरएसएलडीसी (RSLDC) जयपुर में पदस्थापित उच्च अधिकारियों को दलाल अमित शर्मा के माध्यम से 12 लाख रुपए की रिश्वत राशि देने का आरोप है।
एसीबी की टीम देवेश चौहान से लगातार पूछताछ कर रही है। बीवीजी कंपनी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। आपको बता दें कि मामले में आईएएस नीरज के. पवन और आईएएस प्रदीप गवड़े सहित 9 लोगों के खिलाफ एसीबी केस दर्ज कर चुकी है।
एसीबी की जांच में सामने आया था कि बीवीजी कंपनी ने दलाल अमित शर्मा के मार्फत RSLDC के उच्चाधिकारियों तक 12 लाख रुपए की रिश्वत की रकम पहुंचाई थी। इसमें रिश्वत की रकम एजीएम देवेश चौहान द्वारा रिश्वत देना सामने आया। तब देवेश को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार देवेश चौहान महाराष्ट्र (पुणे) स्थित BVG कंपनी में स्किल हैड सेक्शन का AGM है। उसे गुरुवार को एसीबी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। देवेश से पूछताछ में RSLDC जयपुर और BVG कंपनी के उच्चाधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट सैकंड ईकाई के प्रभारी एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने की।
एसीबी ने राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम (RSLDC) में शनिवार को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए RSLDC के स्कीम कॉर्डिनेटर (जीटी) अशोक सांगवान और सहायक आचार्य हाल प्रतिनियुक्ति पर मैनेजर के पद पर स्थापित राहुल कुमार गर्ग को 11 नवंबर 2021 को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
एक फर्म से करीब 300 लोगों को ट्रेनिंग देने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए का बकाया बिल का भुगतान करने और फर्म का नाम ब्लैकलिस्ट से बाहर करने की एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
