जयपुर
IAS उषा शर्मा के राज्य की Chief-Secretary बनने के औपचारिक आदेश सोमवार को जारी हो गए। उनको वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निरंजन आर्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है। निरंजन आर्य आज सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत होते ही आर्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त कर दिया गया।
नव नियुक्त Chief-Secretary उषा शर्मा अपने इस पद के अलावा खान और खनिज निगम लिमिटेड का भी अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक देखेंगी। इस बीच सेवानिवृत्त Chief-Secretary निरंजन आर्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त करने के आदेश काफी चौंकाने वाले रहे। आर्य को RPSC का चेयरमैन बनाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार CM के नव नियुक्त सलाहकार निरंजन आर्य के वेतन भत्ते और सेवा संबंधी शर्तें अलग से वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी की जाएंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
