भरतपुर
ग्लोबल सिटीजन्स इंडिया (GCI) भरतपुर (Bharatpur) ने अपने 292वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मण मंदिर प्रांगण में भव्य दीपदान और रंगोली सजावट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 1100 दीपक प्रज्वलित किए गए और विभिन्न स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं, जिससे मंदिर प्रांगण का दृश्य दिव्य और अद्भुत नजर आया।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी अनुराग गर्ग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जेसी अविनाश गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस दौरान जेसी उदित गोयल, जेसी मुदित गोयल, जेसी नीरज बंसल, जेसी अंकित गोयल, जेसी राजीव गोयल, जेसी अमित रामुका, जेसी वैभव गोयल, जेसी विपिन सिंघल, जेसी संजीव गोयल, जेसी राकेश जैन, जेसी पायल गोयल, जेसी विमलेश बंसल, जेसी प्रियंका गोयल, जेसी मोलविका गोयल, जेसी नेहा बंसल, जेसी नम्रता रामुका, जेसी सोनम बंसल, जेसी प्रिया गोयल, जेसी नेहा गोयल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
इस भव्य आयोजन में लक्ष्मण मंदिर प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और रंगोली की खूबसूरती ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव जेसी हिमांशु बंसल सर्राफ ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
