भरतपुर में ‘प्रशासन गांव के संग अभियान’ में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के सामने जमकर चले लात घूंसे, लाइव वीडियो देखें यहां

भरतपुर 

भरतपुर जिले में प्रशासन गांव के संग अभियान में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के सामने जमकर लात घूंसे चल गए। दो पक्षों में विवाद के बीच मंत्री मौके से रवाना हो गए।

चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग  प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पट्टों का वितरण करने चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव गावड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान उनके सामने पानी की समस्या को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। तभी मंत्री के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। और मंत्री सुभाष गर्ग के एक पक्ष के कार्यकर्ता के कपड़े  तक फाड़ दिए गए

शिविर के दौरान पहले तो गांव की पानी की समस्या को लेकर दोनों पक्षों के बीच राज्य मंत्री के सामने ही कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में ये कहासुनी झगड़े में तबदील हो गई और चिकित्सा मंत्री के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे। झगड़े को देख चिकित्सा राज्यमंत्री गाड़ी में बैठ कर मौके से रवाना हो गए। साथ ही पुलिस प्रशासन भी झगड़े को शांत करने के बजाय मंत्री के साथ ही रवाना हो लिए।

मौके पर सीओ सिटी सतीश वर्मा भी मौजूद थे, लेकिन वह झगड़े को शांत करने के बजाय रवाना हो गए। उपखंड अधिकारी देवेंद्र परमार ने ग्रामीणों को समझाया और झगड़े को शांत कराया। अधिकारियों को शिविर को बीच में ही रोककर बंद करना पड़ा और मौके से अधिकारी रवाना हो गए।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?