जयपुर
राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच और नामों पर सहमति दी है। इनमें वकील कोटे से चार और न्यायिक कोटे से एक नाम पर सहमति दी गई है। इससे पूर्व गत माह कॉलेजियम ने वकील और न्यायिक कोटे से तीन-तीन नामों पर अपनी सहमति दी थी। केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही इनके नियुक्ति वारंट जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार वकीलों में जोधपुर से कुलदीप माथुर व रेखा बोराणा शामिल हैं। मनीष शर्मा व समीर जैन जयपुर से हैं। न्यायिक सेवा की अधिकारी शुभा मेहता का नाम भी शामिल है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इससे पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश केन्द्र सरकार से कर चुका है। इनके अतिरिक्त ये 5 नाम और भेजे गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में जज के कुल 50 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 38 स्थायी व 12 अतिरिक्त जज के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 21 पद पर जज कार्यरत हैं। शेष पद रिक्त चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तीन दिन तक चली बैठक में देश के छह हाईकोर्ट में 23 न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।
हाईकोर्ट में न्यायाधीश दंपती एक साथ करेंगे काम
राजस्थान हाईकोर्ट के इतिहास में एक रिकॉर्ड भी बनने वाला है। शुभा मेहता के बतौर हाइकोर्ट न्यायाधीश शपथ लेने के बाद पहली बार होगा जब हाईकोर्ट में न्यायाधीश दंपती एक साथ काम करेंगे। शुभा मेहता हाइकोर्ट न्यायाधीश महेंद्र गोयल की पत्नी हैं। जस्टिस गोयल को कुछ वर्षों पूर्व वकील कोटे से हाईकोर्ट न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वहीं, उनकी पत्नी शुभा मेहता डीजे कैडर की वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
