नगर (डीग)
शताब्दी पुरुष और पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने अपराध और भ्रष्टाचार पर दोहरी चोट करने का आह्वान करते हुए कहा कि “अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करो और निर्दोषों को पुलिस की प्रताड़ना से बचाओ।” वे रविवार को अलवर जिले की सीमा पर, नगर तहसील के ग्राम बुर्जा में आयोजित गणमान्य नागरिकों की सभा को संबोधित कर रहे थे, जहाँ उन्होंने अपने दूसरे चरण के जन जागरण अभियान की शुरुआत की।
अभियान का नया नारा
“विकसित भरतपुर – उत्तम मेवात,
अपराधी बचे नहीं – निर्दोष फंसे नहीं,
खेत को पानी – नौजवान को रोजगार,
यही भरतपुर की दरकार।”
सभा में मौजूद सभी लोगों ने इस नारे का समर्थन कर जोरदार तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर पं. रामकिशन के शतायु होने पर नागरिक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया।
मुख्य बातें और बयान
- पं. रामकिशन ने कहा कि गांववासियों को चाहिए कि अपराधियों को खुद पुलिस के हवाले करें ताकि उनके मन में दोहरा डर बैठे।
- उन्होंने पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को मुखबिरों के इशारे पर तंग करने की घटनाओं पर चिंता जताई और पुराने मामलों की फिर से जांच कराने की मांग की।
- कहा, “हर थाने में कितने लोगों को बिना कारण पूछताछ के नाम पर बैठाकर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान किया गया, इसकी जाँच होनी चाहिए।”
संकल्प और समर्थन
- मेव समाज के पंच-पटेलों ने मंच पर हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे गलत काम करने वालों की सूचना खुद पुलिस को देंगे।
- कहा, “हम हसन खाँ मेवाती की संतान हैं, यह बात गाँव-गाँव के चौराहों पर लिखवाई जाएगी और आचरण भी उसी के अनुरूप होगा।”
- जिला पार्षद मोहना गुर्जर ने “कर्ज मुक्त – अपराध मुक्त मेवात” का नारा दिया और बालिका शिक्षा पर बल दिया।
विशेष उल्लेख
यमुना का पानी झुंझुनूं को दिए जाने के फैसले का स्वागत, साथ ही भरतपुर और डीग को भी औखला से पानी दिलाने की मांग।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच इलियास खाँ, रघुवीर बुर्जा, आजम सरपंच, रज्जाक डायरेक्टर, डॉ. आसू, जाकिर वकील, महेश पंडित चिचाना सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। - अध्यक्षता: सल्लू डायला (नाकाबास)
- संचालन: सरपंच हबीबुल्लाह खाँ
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकार का बड़ा फैसला: अब NPS वालों को भी मिलेगा OPS का सबसे बड़ा लाभ | जानिए कब और कैसे मिलेगा फायदा
रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती | ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा मौका, इस डेट से आवेदन शुरू
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
