रावतसर
राजस्थान में ATM लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने गुरूवार तड़के करीब तीन बजे सोलह लाख रुपयों से भरे ATM को उखाड़ कर स्कॉर्पियो में ले गए। लूट की इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बदमाश इस ATM को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
10वीं और 12वीं की परीक्षा में सामूहिक नकल, प्रधानाचार्य सहित 12 शिक्षक निलंबित
ATM लूट की यह घटना रावतसर की है जहां मेगा हाईवे रोड पर स्थित केनरा बैंक की एटीएम को आज तड़के करीब 3 बजे उखाड़ ले गए। लुटेरे काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आए। जो बगैर नंबर प्लेट नजर आ रही है। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें करीब आधा दर्जन बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने एटीएम में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया। उसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लूट की जानकारी मिलने पर बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि एटीएम के अंदर करीब 16 लाख रुपए रखे थे।
पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की है। पुलिस की ओर से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
10वीं और 12वीं की परीक्षा में सामूहिक नकल, प्रधानाचार्य सहित 12 शिक्षक निलंबित
सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम में फिसले, हड्डी टूटी
खाते से 15 दिन में तीन लाख बार लेनदेन, बैंक अफसर रह गए दंग | पुलिस के हवाले किया खाताधारक
पीएनबी के तीन अफसरों ने की गजब की धोखाधड़ी, पुलिस में मामला दर्ज
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
राजस्थान से चलने वाली इन महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों में बढ़ाए गए सामान्य श्रेणी के कोच
25 जून ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र का ऐलान; नोटिफिकेशन जारी | 1975 में इसी दिन लगा था आपातकाल
Good News: बजट से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, EPF रेट को किया नोटिफाई | इतना मिलेगा ब्याज
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना
राजस्थान हाईकोर्ट में जिला जज के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें डिटेल
OMG! काम का प्रेशर नहीं झेल पाया तो रोबोट ने कर लिया सुसाइड
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य
सरकार ने पेंशन को लेकर बदला ये बड़ा नियम, EPFO के लाखों सदस्यों को मिली बड़ी राहत
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी
Good News: राजस्थान में कर्मचारियों का बढ़ा DA, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
