भरतपुर
कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए भरतपुर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की। शहर ब्लॉक और सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीराम मैरिज होम में हस्ताक्षर अभियान और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दयाचंद पचौरी ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसे जनता के बीच ले जाना होगा और राज्य सरकार की विफलताओं पर आंदोलन छेड़ना होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर होगी।
27 सितंबर का डबल सरप्राइज | जस्टिस शर्मा बने कार्यवाहक सीजे, जयपुर में लेंगे शपथ
इस मौके पर सांसद संजना जाटव, जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, ब्लॉक प्रभारी बबलू कंसाना, मथुरा के कांग्रेस नेता मुकेश धनगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने जलभराव से फसल खराब होने पर विशेष पैकेज की मांग की और कहा कि बजट में घोषित योजनाओं का क्रियान्वयन न होने पर जल्द आंदोलन होगा। आरबीएम अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने पर भी कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर “सस्ती लोकप्रियता बटोरने” का आरोप लगाया।
जीएसटी दरों में कटौती को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा गया और कहा गया कि यह वही पार्टी है जिसने सात साल पहले जीएसटी लागू की थी, अब कम कर वाहवाही लूट रही है।
संगठन पर जोर
पत्रकार वार्ता में राजेश चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष बदलना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने डीएपी खाद की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो कांग्रेस बड़ा जन आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी और जिलेभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
27 सितंबर का डबल सरप्राइज | जस्टिस शर्मा बने कार्यवाहक सीजे, जयपुर में लेंगे शपथ
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
