नागौर
राजस्थान में शनिवार सुबह-सुबह घने कोहरे ने चार लोगों की जान ले ली। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और लोक परिवहन की बस में भीषण भिड़ंत से हुआ। हादसे के शिकार हुए चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना सुबह करीब नौ बजे की नागौर जिले में नागौर-जोधपुर रोड स्थित गो चिकित्सालय के पास की है। आज नागौर में घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बहुत कम थी जिसके कारण कार और लोक परिवहन निगम की बस में भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार बस जोधपुर से आ रही थी, जबकि कार सवार नागौर से सोयला की ओर जा रहे थे।
मरने वाले सभी कार में सवार थे। सभी मृतक व घायल जोधपुर के सोयला के निकट रावों की ढाणी के निवासी हैं। मृतकों की पहचान मोरसिंह पुत्र सुरताराम, लालसिंह, सीता पत्नी सुरताराम व पांच वर्षीय बालक राहुल पुत्र दयालराम के रूप में हुई है। घायलों में दयालराम, 13 वर्षीय ज्योति व 12 वर्षीय अभय पुत्र दयालराम शामिल है।
दुर्घटना के बाद गो चिकित्सालय की एम्बुलेंस से घायलों व मृतकों को जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद जोधपुर रेफर कर दिया, जबकि सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
