भरतपुर
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी बंसल के नेतृत्व में गांधी पार्क में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी थे। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर गिरधारी तिवारी ने जीवन मे पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हर व्यक्ति से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया तथा पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करने पर जोर दिया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी बंसल ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज 11 नीम के पौधे पार्क मे लगाए गए है। उन्होंने बताया कि आगे और भी पौधे अन्य पार्कों में लगाए जायेंगे।
कार्यक्रम में मनोज खंडेलवाल, कृष्णमुरारी बंसल, संतोष खंडेलवाल, राकेश मित्तल, मोहित गोयल, राजेश खंडेलवाल,अनिल तेहरा, किशन सिंघल, विनोद डिगिया, संजय जैन, देवेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, योगेश गर्ग, पिंकी गोयल, संजय सिंघल, राजेश शर्मा, दिनेश बंसल, नरेंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकार ने विधानसभा में समायोजित कॉलेज शिक्षकों के लिए किया ये ऐलान
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
Good News: बजट से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, EPF रेट को किया नोटिफाई | इतना मिलेगा ब्याज
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
