कर्मचारियों के तबादलों को लेकर एक बड़ी खबर है। भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए तबादलों के लिए आखिरी तारीख को दो दिन और बढ़ा दिया है।
आपको बात दें कि सरकार ने पहले तबादलों से बैन 20 फरवरी तक के लिए खोला था। अब उसने यह तारीख दो दिन और बढ़ा दी है। यानी अब कर्मचारियों के तबादले 22 फरवरी तक हो सकेंगे। कल आखिरी दिन होने के कारण देर शाम तक कई विभागों ने अपने यहां कर्मचारियों की सूची जारी की। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की तबादला सूची देर रात तक नहीं आई।
बताया जा रहा है कि कई विधायकों और मंत्रियों की मांग पर तबादलों का समय दो दिन और बढ़ाया गया है। वे गहलोत सरकार के समय से जमे कर्मचारियों को इधर- उधर करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने तबादलों की डेट दो दिन इसलिए भी आगे बढ़ाई है क्योंकि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारियों को इधर-उधर करना चाहती है।
अब 22 फरवरी तक तबादले हो सकेंगे। इससे पहले मंगलवार 20 फरवरी तक ही तबादलों की अंतिम तिथि थी। इस बीच सोमवार और मंगलवार दो दिन तबादला सूची तैयार करने का काम जारी रहा। कई दिनों से सचिवालय और मंत्रियों के यहां भी तबादला चाहने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें