रक्षा बंधन के मौके पर भुसावर में चल रही वर्षों पुरानी ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता ने रविवार को एक अनोखा मोड़ लिया। इस बार आयोजकों ने प्रतिभागियों से कहा कि वे खुद राखी बांधते या बंधवाते हुए अपना एक सुंदर सा फोटो नाम सहित भेजें।
जैसे ही सवाल जारी हुआ, देश के कोने-कोने से प्रतियोगियों ने उत्साह के साथ अपनी तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं। कुछ ही घंटों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की रंग-बिरंगी, भावनाओं से भरी 174 तस्वीरें आयोजकों के पास पहुंच गईं। हर तस्वीर के साथ एक कहानी, एक रिश्ता और एक मुस्कान भी जुड़ी थी।
कार्यक्रम संयोजक अरविंद मित्तल ने बताया,
“इस बार का राउंड वाकई दिल को छू लेने वाला रहा। हर फोटो में राखी की डोर से बंधा अपनापन झलक रहा था। पहले चरण में हमने 20 विजेताओं का चयन कर लिया है और फाइनल राउंड के बाद प्रथम व द्वितीय विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।”
कार्यक्रम की सफलता में तारा चंद, रोहित सिंहल, मीना मित्तल, कमलेश कटारा, सीमा गोयल, मोहन प्रजापत, प्रमोद सोनी, लता खंडेलवाल और सुरेखा गोविल का विशेष योगदान रहा। आयोजकों का कहना है कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि रिश्तों के उत्सव का जश्न था, जिसमें पूरा देश एक डोर में बंध गया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें