भरतपुर
भरतपुर के श्रीअग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह धाकरे का हुआ सम्मान
इस अवसर पर श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं सचिव राकेश बंसल एवं कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल ने साफा एवं शॉल ओढ़ाकर धाकरे को सम्मानित किया। कृष्ण कुमार ने प्रो.राजेश कुमार सिंह धाकरे के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनकी विशेषताओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह धाकरे ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी के व्यक्त्वि एवं जीवन निर्माण में गुरू का बहुत बड़ा महत्व है। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह एक अकादमिक गुरू अवश्य बनाएं क्योंकि उसके बिना जीवन में सफल होना सम्भव नहीं है। उन्होंने छात्राओं को संस्कारवान बन शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा।
प्रो. धाकरे ने छात्राओं से सोशल मीडिया, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम से दूर रह कर, व्यक्तित्व का निर्माण करने का गुरूमंत्र बताया। उन्होंने कहा कि अपने करियर में बहतरिन आयाम स्थापित करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे एक गायक के पीछे अनेक वाद्ययंत्र वादक दिखाई देते हैं ; ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक के पीछे सारे विद्यार्थी हैं और शिक्षक आपकेकरियर निर्माण के कार्य में आपके समक्ष अकेला खड़ा हुआ है। उन्होंने छात्राओं और प्राध्यापकों को पुस्तकों से प्यार एवं उनको क्रय करने का आह्वान भी किया।
श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गम्भीर सिंह ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश कुन्तल ने किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा शर्मा, सविता अग्रवाल, विष्णु भगवान गर्ग, डॉ. सीमा जादौन, लोकेन्द्र शर्मा, डॉ. कृष्ण कन्हैया, रीना सिंघल, मयंक खत्री, संजय बिन्दल, मीनू मैनी, डॉ. दुर्गेश्वरी माथुर, विनीता अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
जिला जज की परीक्षा में बैठे 314 वकील, सभी हो गए फेल
अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा
