खेत से घर लौटते वक्त काल बना ट्रैक्टर | झटके से उछला 10 साल का रोहित, पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत

भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के महलपुर चूरा गांव में ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आने से 10 वर्षीय बालक रोहित की दर्दनाक मौत हो गई।

भरतपुर 

रुदावल थाना क्षेत्र के गांव महलपुर चूरा में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे में 10 वर्षीय बालक की जान चली गई। खेत से घर लौटते समय ट्रैक्टर के झटके से वह नीचे गिर पड़ा और पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बैंक के भीतर गूंजी गोली | छुट्टी के विवाद में गार्ड ने मैनेजर को उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार महलपुर चूरा निवासी वकील कश्यप के खेत पर सरसों की कुटाई का काम चल रहा था। कुटाई पूरी होने के बाद उनका 10 वर्षीय पुत्र रोहित ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जब ट्रैक्टर खेत की मेड़ से नीचे उतरा तो अचानक तेज झटका लगा। झटके से रोहित ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गया और दुर्भाग्यवश ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे लेकर रुदावल के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

बालक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम छा गया और हर कोई इस घटना से स्तब्ध दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी

ये दुनिया मतलबी है दोस्तो …

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।