भरतपुर
भरतपुर के एम.एस.जे. कॉलेज और भक्तजनों के सहयोग से अन्नकूट का आयोजन हनुमान मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजु तंवर और प्रो. (डॉ.) योगेंद्र कुमार भानु मुख्य अतिथि रहे, जबकि मंदिर के महंत आचार्य डॉ. तारा चंद शर्मा ने विधि-विधान से पूजा, हवन और महाआरती कराई।
ठाकुरजी को भोग लगाने के बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। मंदिर कमेटी के सदस्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष होने वाली अन्नकूट प्रसादी में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अन्नकूट परंपरा गोवर्धन पूजा से जुड़ी है, जो भगवान कृष्ण द्वारा ब्रजवासियों की रक्षा की स्मृति में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि मौसमी सब्जियों से तैयार यह प्रसाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है।
महंत डॉ. तारा चंद शर्मा ने बताया कि इस बार 1000 से अधिक भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजु तंवर, माधव तंवर एडवोकेट, प्रो. (डॉ.) योगेंद्र कुमार भानु, श्रीमती अपर्णा, प्रो. (डॉ.) शिल्पीदीप माथुर, प्रो. (डॉ.) राम किशोर उपाध्याय, प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गुप्ता, प्रो. (डॉ.) संतोष गुप्ता, सहायक आचार्य कविता वर्मा, तुलसी राम शास्त्री, हर्ष सारस्वत, मनीष सिंह, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब दे दी ये डेडलाइन
बिहार विधानसभा चुनाव: NDA को भारी बहुमत, महागठबंधन की बुरी हार
अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
