भरतपुर
भरतपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। मां अपनी डेढ़ साल की बच्ची को घर पर ही छोड़ कर खेत पर काम करने चली गई, पीछे से बच्ची पानी की टंकी में जा गिरी। जब मां लौट कर घर आई तो टंकी में बच्ची का शव मिला।
घटना भरतपुर के बयाना थाना इलाके के गांव नगला होता महरावर की है। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में एक डेढ़ साल की बच्ची अनुजा की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। अनुजा अपने चाचा और ताऊ के बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। खेलते हुए इसी दौरान वह घर में रखी 5 फीट की टंकी में गिर गई।
बच्ची की मां खेत से आई तो उसने बच्ची को ढूंढ़ा। लेकिन वह घर में कहीं दिखाई नहीं दी। वह घर से बाहर अनुजा को खोजने के लिए आने लगी तभी उसने देखा की अनुजा 5 फीट गहरी पानी की टंकी में गिरी पड़ी है। इस घटना के बारे में बच्चों ने किसी को कुछ नहीं बताया। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
अनुजा काफी देर तक टंकी में पड़ी रही। अनुजा को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुताबिक अनुजा करीब आधे घंटे से पानी की टंकी में पड़ी हुई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम करवाए शव घर ले गए। बच्ची का पिता रवि गुड़गांव में मजदूरी करता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
