स्थापना दिवस पर प्रतिभा का उत्सव | भरतपुर में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं से सजेगा सात दिवसीय समारोह

भरतपुर (Bharatpur) स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर राजकीय संग्रहालय और टाउन हॉल में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यार्थियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई है।

भरतपुर 

लोहागढ़ विकास परिषद् (Lohagarh Vikas Parishad) एवं भरतपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रहे सात दिवसीय भरतपुर स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में विद्यार्थियों की रचनात्मक और वैचारिक प्रतिभा को मंच देने के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह के तहत 16 फरवरी 2026, सोमवार को राजकीय संग्रहालय, भरतपुर में प्रातः 10 बजे से शिक्षाविद् डॉ. दाऊ दयाल गुप्ता स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के संयोजक साहित्यकार नरेंद्र ‘निर्मल’ ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम “भरतपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल” रखी गई है, जबकि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित समानांतर प्रतियोगिता की थीम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” होगी।

एक कमरे में पांच लाशें, सन्न रह गया गांव | मथुरा में पति-पत्नी और तीन मासूमों का सामूहिक अंत, सुसाइड नोट-वीडियो-ज़हर… कई सवाल छोड़ गई रात

चित्रकला प्रतियोगिता दो वर्गों—जूनियर एवं सीनियर—में आयोजित की जाएगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 1 से 11 तक के छात्र-छात्राएं तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 12 एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। दोनों वर्गों के प्रतिभागी दोनों थीम पर प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकेंगे। ड्राइंग शीट आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में 18 फरवरी 2026, बुधवार को किला स्थित टाउन हॉल में प्रातः 10 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर आदित्येंद्र स्मृति भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय होगा — “मोबाइल की लत के दुष्प्रभाव : कारण और निवारण”। इसमें विद्यालयी एवं महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

पांच साल की दूरी पर विराम: विश्वेंद्र सिंह और युवराज अनिरुद्ध की एक साथ मुलाकात, भरतपुर राजघराने में सुलह के संकेत

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों का पंजीयन प्रतियोगिता स्थल पर ही, प्रतियोगिता समय से एक घंटे पूर्व किया जाएगा। आयोजकों ने प्रतिभागियों से अपील की है कि वे संबंधित दिवसों में प्रातः 9 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाएं।

दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार राशि, प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

लोहागढ़ विकास परिषद् के अध्यक्ष गुलाब बत्रा, भरतपुर स्थापना दिवस के संयोजक अनुराग गर्ग एवं समन्वयक योगेश कुमार शर्मा ने नागरिकों, विद्यार्थियों और संस्थानों से 13 फरवरी से प्रारंभ होने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद

सर्दी में सूखी तुलसी को कैसे दें नई ज़िंदगी? | घर की 3 चीजें डालते ही हफ्तों में फिर होगी हरी-भरी, जानें सही देखभाल के देसी नुस्खे

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।