भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: जयपुर, जोधपुर और कोटा में फिर एक नगर निगम, कांग्रेस का फैसला पलटा

जयपुर 

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कांग्रेस सरकार के एक और बड़े फैसले को पलटते हुए जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को फिर से एक करने का ऐलान किया है। अब इन तीनों शहरों में सिर्फ एक-एक नगर निगम और एक महापौर होगा। इस फैसले के बाद नगर निगमों का पुनर्गठन और परिसीमन नए सिरे से होगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। हालांकि, मौजूदा नगर निगम अपने कार्यकाल की समाप्ति तक अलग-अलग काम करते रहेंगे।

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

क्यों पलटा कांग्रेस का फैसला?
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 18 अक्टूबर 2019 को जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम बनाए थे। कांग्रेस ने तर्क दिया था कि अलग-अलग नगर निगम बनने से प्रशासनिक कामकाज और सुविधाएं बेहतर होंगी। लेकिन हकीकत में खर्च बढ़ गया और प्रशासनिक तालमेल की कमी साफ नजर आई। भाजपा का आरोप था कि कांग्रेस ने राजनीतिक फायदे के लिए नगर निगमों का बंटवारा किया था।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

DA Hike:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मार्च की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव | जानिए सरकार ने क्या किया ऐलान

1 मई तक पूरी होगी परिसीमन प्रक्रिया
सरकार पहले ही परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। नए वार्डों के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

  • 1 मई तक: अंतिम रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
  • 15 मई तक: अनुमोदन प्रक्रिया पूरी होगी।
  • इसके बाद: जनता से आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे।

अब इतने होंगे नए वार्ड

  • जयपुर: वार्डों की संख्या बढ़कर 150 होगी।
  • जोधपुर और कोटा: दोनों शहरों में 100-100 वार्ड होंगे।

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

बजट का सही इस्तेमाल और पार्षदों की बढ़ेगी ताकत
एकीकृत नगर निगम बनने से पार्षदों का कार्यक्षेत्र बढ़ेगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में ज्यादा प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। प्रशासनिक फैसले तेजी से होंगे, विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और बजट का बेहतर उपयोग होगा। इसके अलावा, स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की भी संभावना जताई जा रही है।

क्या कहती है राजनीति?
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने यह फैसला राजनीतिक लाभ के लिए लिया था, जिससे प्रशासनिक अराजकता फैल गई। वहीं, कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में बड़ा एक्शन; 5 इंजीनियर और 1 सहायक लेखाधिकारी सस्पेंड | ये वजह आई सामने

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

राजस्थान 12वीं बोर्ड: फिर रद्द हुई ये परीक्षा, जानिए वजह | अब कब होगा एग्जाम?

आर्थिक संकट में डूबा हिमाचल, लेकिन मंत्रियों-विधायकों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी | ये भत्ते किए खत्म

रिश्वत का ‘बैंक’ चला रहे थे ACTO और ICTO, ACB ने कैश समेत पकड़ा | इस काम के लिए मांगे थे दो लाख

DA Hike:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मार्च की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव | जानिए सरकार ने क्या किया ऐलान

जब कोर्ट में एसपी को मिली ‘सजा’, दो घंटे तक कोर्ट रूम के बाहर खड़े रहना पड़ा | जानें पूरा मामला

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

दिमाग हिल जाएगा! रेलवे ट्रैक के बीच गर्दन फंसी… मौत तय लग रही थी, लेकिन फिर ऐसा ट्विस्ट आया कि सबके होश उड़ गए!

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें