राजस्थान कांग्रेस में 8 प्रवक्ता और 7 मीडिया पैनलिस्ट की घोषणा, यहां देखिए लिस्ट

जयपुर 

राजस्थान कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट के नामों को घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद इनके नामों की घोषणा की।

भरतपुर में लूट की बड़ी वारदात: घी व्यापारियों को गोली मारकर सवा दो लाख कैश लूट ले गए बदमाश

राजस्थान कांग्रेस में 8 प्रवक्ता और 7 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। इसके साथ ही तीन मीडिया कोर्डिनेटर के नामों की भी घोषणा की गई है। कांग्रेस के 3 विधायकों और 2 बोर्ड के चेयरमैन को भी प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

जारी सूची के अनुसार विधायक अमित चाचान, इंद्राज गुर्जर और प्रशांत बैरवा को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानु खान बुधवाली, केश कला बोर्ड के चेयरमैन महेंद्र गहलोत, पंकज मेहता,अजय कच्छावा, आरआर तिवारी को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसी तरह मीडिया पैनलिस्ट में राजेंद्र आर्य, प्रतिष्ठा यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल टाटिया, प्रतीक सिंह, किशोर शर्मा, भरत मेघवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा पंकज शर्मा, सुबोध सिंह चौहान और नितिन सारस्वत को मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

भरतपुर में लूट की बड़ी वारदात: घी व्यापारियों को गोली मारकर सवा दो लाख कैश लूट ले गए बदमाश

राजेन्द्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनिया बने उप नेता प्रतिपक्ष | भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

राजस्थान में ट्रक और पिकअप में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत | सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे

राजस्थान के IFS अफसर को गहलोत सरकार के मंत्री से जान का खतरा, SP से मांगी सुरक्षा | एक्शन नहीं होने तक वन विभाग का स्टाफ प्रशासन की मीटिंग का करेगा बायकॉट

छुट्‌टी नहीं देने से खफा बाबू ने ACJM को जड़े थप्पड़, मामला दर्ज | बाबू ने दी ये सफाई

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

इंसान तो जैसे मायावी हो गया…

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज