भरतपुर
भरतपुर जिले में गुरुवार तड़के करीब चार बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया था। इससे उसमें भीषण आग लग गई। उसके ड्राइवर और क्लीनर ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
हादसा भरतपुर जिले में रूपवास रोड पर हुआ। अलीगढ़ से ईंटों से भरा एक ट्रक रूपवास की तरफ जा रहा था। उत्तरप्रदेश के रामघाट निवासी ट्रक ड्राइवर दिनेश के अनुसार ऊंचा नगला चौकी से करीब एक किलोमीटर आगे ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई और वह अनियंत्रित हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गई और वह धू-धू करके जलने लगा। ट्रक ड्राइवर दिनेश और उत्तरप्रदेश के इगलास निवासी क्लीनर रवि जैसे-तैसे अपनी सूझबूझ से आग की लपटों के बीच से बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। इस दौरान उनको मामूली चोटें आईं।
ट्रक ड्राइवर ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। इस पर ऊंचा नगला चौकी पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह ट्रक अलीगढ़ के व्यापारी का बताया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
