जयपुर
राजस्थान को गुरूवार के दिन चार मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में खुल रहे इन चार नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। साथ ही सीपेट पेट्रो रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (सीआईपीईटी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहे।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री जी को सुन रहा था, एक लंबी सूची कामों की बता दी। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं कि उनका मुझ पर इतना भरोसा है। लोकतंत्र में यही बड़ी ताकत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अशोक जी की राजनीतिक विचारधारा और पार्टी अलग है। मेरी राजनीतिक विचारधारा पार्टी अलग है, लेकिन उनका जो मुझ पर भरोसा है, उसी के कारण उन्होंने दिल खोलकर बहुत सी बातें रखी हैं। यह दोस्ती, यह विश्वास, यह भरोसा लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत है।
मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मेडिकल राज्य का विषय है, लेकिन मैं सीएम रहा हूं तो राज्यों की दिक्कतें जानता हूं। इसलिए केंद्र के स्तर पर जो कुछ हो सकता है। हमने इसके लिए मेडिकल पर राष्ट्रीय अप्रोच के तहत काम करते हुए नई स्वास्थ्य नीति बनाई। राजस्थान के साढ़े तीन लाख लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है। 2500 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर काम करना शुरू कर चुके हैं। सरकार का जोर प्रिवेंटिव हेल्थ पर है।
मोदी ने कहा कि मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की धीमी गति एक समस्या रही है। एम्स, हेल्थ सेंटर और अस्पतालों का नेटवर्क तेजी से फैलाना जरूरी है। 100 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेजों पर तेजी से काम चल रहा है। आज 1.40 लाख मेडिकल सीटें हो गई हैं। राजस्थान में दोगुनी से ज्यादा सीटें बढ़ी है। पीजी सीटें 1000 से बढ़कर 2100 तक पहुंच रही हैं।
मोदी ने कहा कि हमें मेडिकल क्षमता बढ़ाना जरूरी है। ग्रामीण इलाकों के बच्चों को अंग्रेजी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई बड़ी बाधा थी। अब हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई हो सकेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हमने हिंदी और भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई करने का प्रावधान किया है। गांव के साधारण आदमी का बेटा बेटी भी जो अंग्रेजी स्कूल में नहीं पढ़ा वह डॉक्टर बन सके, इसके लिए प्रावधान किया है। इसीलिए मेडिकल में ओबीसी और आर्थिक पिछड़ों को आरक्षण दिया है।
दौसा में ये उपस्थित रहे अतिथि
दौसा जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ.भारती प्रवीण पवार, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा, सांसद जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, रामकुवार वर्मा, दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा, बांदीकुई विधायक जीआर खटाना, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ.अलका गुर्जर, कलेक्टर पीयूष समारिया उपस्थित रहे।
दौसा में मित्रपुरा गांव में बनेगा मेडिकल कॉलेज
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 के पास मित्रपुरा गांव की सीमा में आवंटित 56 बीघा भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 325 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में केंद्र व राज्य सरकार का 60:40 के अनुपात में बजट खर्च होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
